फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man launches a life-threatening attack on friend with a beer bottle during a party.

Delhi NCR News: पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त पर किया बीयर के बोतल से जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
-विजय विहार इलाके की घटना, घटना के बाद से भागे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विजय विहार इलाके में शनिवार की रात पार्टी के दौरान किसी बात पर विवाद होने पर मोनू नाम के युवक ने अपने दोस्त मोहित पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित को पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस किया है। पुलिस ने रविवार दोपहर में घटना के बाद से भागे आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात विजय विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एक मकान की छत पर मोहित घायल अवस्था में मिला। पास ही बीयर की टूटी बोतल पड़ी थी, जिसमें खून लगा हुआ था। पुलिस ने घायल मोहित को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed