{"_id":"6a81b007d3ff7c10610f46da","slug":"number-of-trips-increased-for-anand-vihar-lokaha-bazar-special-train-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150898-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आनंद विहार-लोकहा बाजार विशेष ट्रेन के फेरे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आनंद विहार-लोकहा बाजार विशेष ट्रेन के फेरे बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-लोकहा बाजार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। दोनों दिशाओं में चलने वाली इन ट्रेनों के 31-31 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल से लोकहा बाजार के बीच प्रतिदिन चलेगी। इसका संचालन पहले 15 अगस्त तक निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 04013 लोकहा बाजार से आनंद विहार टर्मिनल के बीच प्रतिदिन चलेगी। इसकी सेवा पहले 16 अगस्त तक थी, जिसे अब 17 अगस्त से बढ़ाकर 16 सितंबर तक कर दिया गया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।