फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager suffers electric shock from high-tension wire while flying a kite; in serious condition.

Delhi NCR News: पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन तार से किशोर को लगा करंट, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित न्यू कोंडली में हुआ हादसा, दोपहर के समय किशोर उड़ा रहा था पतंग
विज्ञापन

मांझा घर के सामने से गुजर रहे हाईटेंशन तार की संपर्क में आया तो किशोर को लगा जोरदार करंट
-किशोर को झुलसी हुई हालत में कराया गया सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, वहां चल रहा इलाज
गाजीपुर पुलिस कर रही मामले की जांच, घटना का वीडियो हुआ सोसाल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाते समय गाजीपुर के न्यू कोंडली इलाके में 17 साल के किशोर को जोरदार करंट लग गया। हादसे में किशोर के कपड़ों में आग लग गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर फौरन परिजन भागे-भागे छत पर पहुंचे। बाद में किशोर को निजी वाहन से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में किशोर की हालत गंभीर बनी है। गाजीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी पड़ोसी ने आग लगने के बाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वहीं पड़ोसियों ने घर के सामने से हाईटेंशन तारों के गुजरने पर ऐतराज जताया है।

पुलिस के मुताबिक किशोर अपने परिवार के साथ न्यू कोंडली इलाके में रहता है। इसके पिता रेलवे में निजी ठेकेदार के पास हाउस कीपिंग का काम करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। किशोर भी छोटा-मोटा काम करता है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किशोर की छुट्टी थी। दोपहर के समय वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। इनके घर के सामने से गुजर रहे हाईटेंशन तारों पर जैसे ही मांझा छुआ इसी दौरान किशोर को करंट लग गया। तेज आवाज हुई और किशोर चिल्लाने लगा। शोर सुनकर परिवार ऊपर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article