फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   661 DDA flats booked in Narela on the very first day.

Delhi NCR News: नरेला में पहले दिन ही डीडीए के 661 फ्लैट बुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
कर्मजीवी आवास योजना : 1,218 फ्लैटों में से 54 प्रतिशत की बिक्री, वन बीएचके की पूरी खेप बिकी, कीमतों पर 25 प्रतिशत छूट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना-2026 के तहत नरेला में बिक्री के लिए रखे गए 1,218 फ्लैटों में से 661 फ्लैट पहले दिन ही बुक हो गए। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुई योजना में फ्लैटों की बिक्री ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है। सबसे अधिक मांग 1 बीएचके फ्लैटों की रही और इस श्रेणी के सभी फ्लैट पहले दिन बिक गए।
डीडीए ने तैयार फ्लैटों की कीमत में 25 प्रतिशत की छूट दी है। योजना में 1, 2 और 3 बीएचके फ्लैट शामिल हैं। छूट के बाद 1 बीएचके की शुरुआती कीमत 33.40 लाख रुपये, 2 बीएचके की 75.55 लाख रुपये और 3 बीएचके की करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

योजना का लाभ सरकारी व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा नौकरीपेशा, कारोबारी, उद्यमी और अन्य पेशेवर उठा सकते हैं। डीडीए के अनुसार, नरेला में आवास की मांग बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डीडीए 1,284 फ्लैट बेच चुका है, जिससे 1,020 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed