सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang involved in buying and selling stolen mobile phones busted, two arrested

Delhi NCR News: चोरी के मोबाइल को खरीदकर बेचने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पश्चिम जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, 33 मोबाइल फोन, दो टैबलेट बरामद
Trending Videos


-बदमाशों से फोन खरीदने के बाद चोर बाजार में बेचते थे बदमाश

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने चोरों से औने पौने दाम पर मोबाइल खरीदकर उसे बेचने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पहचान रघुवीर नगर निवासी करण और विक्रम के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने 33 मोबाइल और दो टैबलेट बरामद किए हैं। दोनों आरोपी फोन को चोर बाजार में बेचते थे। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने एक टीम गठित की। टीम मुखबिरों को सक्रिय कर ऐसी वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। निरीक्षक राजेश मौर्या के नेतृत्व में टीम को 19 अप्रैल को जानकारी मिली कि चोरी के मोबाइल बेचने वाले दो लोग एसडीएम कार्यालय के पास आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद ही वहां पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनकी पहचान करण और विक्रम के रूप में हुई, जो रघुबीर नगर इलाके के रहने वाले हैं।

करण के पास से 20 मोबाइल फोन और एक टैबलेट मिला, वहीं विक्रम के पास से 11 मोबाइल और एक टैबलेट मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल फोन को ठिकाने लगाने के नेटवर्क में सक्रिय थे। वह बदमाशों से चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के बाद उसे बेच देते थे। जांच में पता चला है कि बरामद तीन फोन हरिनगर और राजौरी गार्डन इलाके से चुराई गई थी। पुलिस इनके अन्य साथियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article