Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Prakash alias Chinu arrested after being hit by a bullet in an encounter

Delhi NCR News: मुठभेड़ में लगी गोली, गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
- विकास कालिया गैंग का प्रतिद्वंदी है चीनू, शोभायात्रा के दौरान गोलीबारी में रहा था शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
मध्य दिल्ली जिला पुलिस ने दो गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में वांछित गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात शादीपुर फ्लाईओवर के पास पुलिस ने उसे घेरा तो उसने टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास व लूट सहित 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि एएटीएस टीम को बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि प्रकाश अपने एक साथी से मिलने शादीपुर फ्लाईओवर के पास आने वाला है। इंस्पेक्टर संदीप डबास ने रात शुक्रवार की रात करीब 12:45 बजे उसे दबोचा।


शोभायात्रा में हुआ पथराव, मारपीट और गोलीबारी भी हुई : पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई थी। यह शोभायात्रा सदर बाजार और नबी करीम इलाके से गुजर रही थी। झंडेवालान रोड पर पहुंचने पर सदर बाजार इलाके के विकास कालिया गिरोह और नबी करीम इलाके के प्रकाश उर्फ चीनू गिरोह के सदस्यों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव, मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article