{"_id":"6a85ff846af415fb6d0d7020","slug":"garbage-dumped-at-pataudi-chowk-due-to-strike-people-troubled-by-the-stench-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114710-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हड़ताल के चलते पटौदी चौक पर डाला कूड़ा, बदबू से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हड़ताल के चलते पटौदी चौक पर डाला कूड़ा, बदबू से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। बुधवार को सफाई कर्मियों ने पटौदी चौक पर कूड़ा डाल दिया,जिससे शहर के मुख्य चौराहे पर गंदगी का ढेर लग गया। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटौदी चौक पर जमा कूड़े के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्ग और महिलाओं को हुई। दुर्गंध के चलते कई लोग नाक पर कपड़ा रखकर वहां से गुजरते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में पहले ही जगह-जगह कूड़ा जमा है और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण समस्या और बढ़ती जा रही है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था सुचारू कराने तथा कूड़े के ढेर को तुरंत उठवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि कर्मचारियों की हड़ताल को करीब दो सप्ताह होने को जा रहे हैं लेकिन ना तो प्रशासन कोई इस ओर ध्यान दे रहा और ना ही चुने हुए प्रतिनिधि। जिनकी जवाब दे ही बनती है वह अभी भी अपने एक वाले कमरे में बैठकर आराम फरमा रहे हैं।
फोटो : नगर के सबसे मुख्य चौराहे पटौदी चौक पर लगा कूड़े का ढ़ेर।