सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1,500 Quintals of Vegetables Sold at the Market on Akshay Tritiya

Ghaziabad News: अक्षय तृतीया पर मंडी में बिकी 15 सौ क्विंटल सब्जी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
1,500 Quintals of Vegetables Sold at the Market on Akshay Tritiya
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी में अक्षय तृतीया पर मंडी से 15 सौ क्विंटल सब्जियां बिकी। मंडी में सबसे अधिक खीरा-ककड़ी और भिंडी की बिक्री हुई। सब्जी खरीदने के लिए एक दिन पहले से ही मंडी में सब्जी लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। अक्षय तृतीया पर अबूझ सहालग होने की वजह से एक दिन पहले ही मंडी से सब्जियां खरीदना शुरू कर दिया था। शनिवार को भी सुबह से ही लोगों ने सब्जी की खरीदारी शुरू कर दी। दोपहर तक मंडी की सारी आवक खत्म हो गई। आढ़तियों का कहना है कि अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को सब्जी की दोगुना बिक्री की बिक्री हुई।
Trending Videos


मंडी निरीक्षक श्वेता ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सहालग की वजह से आवक अधिक थी। शनिवार को भी दोपहर करीब दो बजे तक सभी व्यापारियों की सब्जियां खत्म हो गई थी। वहीं, रविवार सुबह से ही खरीदारों की भीड़ मंडी में रही। हर व्यक्ति ने खीरा-ककड़ी और भिंडी की खरीदारी की। दोपहर बाद मंडी खरीदारी करने पहुंचे बहुत से लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। इन दिनों गर्मी अधिक होने की वजह से ग्राहक सुबह में ही अधिक आते हैं। धूप बढ़ती रहती वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या भी घटने लगती है। 184 क्विंटल खीरा-ककड़ी की अधिक बिक्री हुई। वहीं, 149 भिंडी और 126 क्विंटल फूलगोभी बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी वजन
खीरा-ककड़ी 184 क्विंटल
गौभी 126 क्विंटल
गाजर 68 क्विंटल
तोरई 44 क्विंटल
करेला 147 क्विंटल
भिंडी 149 क्विंटल
बैंगन 118 क्विंटल
मटर 44 क्विंटल
परमल 66 क्विंटल
कटहल 77 क्विंटल
सेमफली 5 क्विंटल
बींस 68 क्विंटल
सीताफल 8 क्विंटल
टिंडा 20 क्विंटल
अरबी 105 क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed