{"_id":"69e54134b4cf951d290239ae","slug":"23-city-buses-idled-for-two-years-repair-claims-fail-once-again-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17985-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो साल से खड़ी 23 सिटी बसें, मरम्मत के दावे फिर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो साल से खड़ी 23 सिटी बसें, मरम्मत के दावे फिर फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करीब दो साल से खराब खड़ी 23 सिटी बसें अब तक सड़कों पर नहीं लौट सकी हैं। परिवहन निगम ने इन बसों को 10 अप्रैल तक दुरुस्त कर सड़कों पर उतारने का दावा किया था। समय सीमा गुजरने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बसों के संचालन में देरी का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। इस कारण हिंडन एयरपोर्ट के लिए भी बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।
साल-2022 में शहर को मिली 50 सिटी बसों में से केवल 25 का ही संचालन हो रहा है। जबकि 23 बस दो वर्ष से खड़ी हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस की वर्तमान में 23 ई-बसों की बैटरी करीब दो साल से खराब होने के कारण संचालन बंद है। इसका खामियाजा कई रूट के यात्रियों को तो उठाना पड़ रहा है। हालांकि दो बस अधिकारियों ने रिजर्व में रखी है, ताकि किसी भी रूट पर उनको भेजा जा सके। वेव सिटी निवासी जीवन पंत की शिकायत पर सिटी ट्रांसपोर्ट ने अलग-अलग रूटों पर बसों चलाने के लिए सर्वे किया था। शुरुआत में अधिकारियों ने तैयारी कर फरवरी में वेव सिटी, नोएडा सेक्टर-62, हिंडन एयरपोर्ट और शहीद नगर आदि रूटों पर सिटी बसों चलाई जाएंगी। बाद में निर्णय बदल दिया और अधिकारियों ने कहा कि जब तक पुरानी बसें ठीक नहीं होंगी इन रूटों पर बसों का संचालन नही हो पाएगा।
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी केसरी नंदन चौधरी का कहना है कि छह बैटरी पैक उपलब्ध करा दिए गए हैं, कर्मचारियों की कमी है। इस कारण बसों को दुरूस्त नहीं किया जा सका है। महीने के आखिर तक काम शुरू किया जाएगा।
Trending Videos