{"_id":"69e5979789808282a30968a6","slug":"child-falls-into-pond-over-a-kite-in-the-ankur-vihar-police-station-area-of-ghaziabad-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पतंग लूटने के चक्कर में तालाब में गिर 7 साल का मासूम, रेस्क्यू टीम रात से ही बच्चे को तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पतंग लूटने के चक्कर में तालाब में गिर 7 साल का मासूम, रेस्क्यू टीम रात से ही बच्चे को तलाश में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार
नगर पालिका की टीम में जेसीबी की मदद से आतिफ की तलाश शुरू की। रात करीब 1:30 बजे तक आतिफ नहीं मिला। अंधेरे के चलते रेस्क्यू अभियान सुबह करीब 7 बजे फिर से शुरू किया गया।
तालाब में गिर सात साल का मासूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डाबर तालाब शमशान घाट के तालाब में रविवार शाम करीब पांच बजे सात साल का मासूम आतिफ गिर गया। देर रात तक घर ना पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश किया तो घटना का पता चला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात तक मासूम ना मिलने पर रेस्क्यू रोक दिया गया।
Trending Videos
मूल रूप से देवबंद के रहने वाले आरिफ परिवार के साथ लोनी के बुध नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह नहर रोड पर स्थित स्टेचू बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में पत्नी खुशनुमा, बड़ा बेटा आतिफ, मोहम्मद कैफ और छोटी बेटी परी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह काम पर नहीं गए थे। तबीयत खराब होने पर घर में ही आराम कर रहे थे। शाम करीब पोने पांच बजे वह सो कर उठे। उन्होंने अपने बड़े बेटे आतिफ से दूध मंगाया। आतिफ घर में दूध देखा चला गया था। आतिफ कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ रहा है। इसके बाद आतिफ घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतिफ शाम करीब 6 बजे ट्यूशन जाता है। परिवार के लोगों को लगा की आतिफ ट्यूशन चला गया। ट्यूशन के बाद भी जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ट्यूशन सेंटर आतिफ को तलाशते हुए पहुंचे। स्टेशन में पता चला आतिफ ट्यूशन नहीं आया। उसके बाद परिवार के लोग आतिफ को तलाश में के लिए निकल पड़े। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे देखने लगे।
श्मशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आतिफ शमशान घाट के अंदर तालाब की तरफ जाता हुआ नजर आया। तभी आसपास के दूसरे बच्चों ने भी बताया आतिफ पतंग लुटता हुआ तालाब के अंदर की तरफ गया था। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नगर पालिका की टीम में जेसीबी की मदद से आतिफ को तलाशना शुरू किया। रात करीब 1:30 बजे तक आतिफ नहीं मिला। अंधेरे के चलते रेस्क्यू अभियान सुबह करीब 7 बजे फिर से शुरू किया गया। आतिफ के न मिलने पर परिजनों में रोष है।

कमेंट
कमेंट X