सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   65-Year-Old Woman Dies After Falling from 29th Floor

Ghaziabad: 29वीं मंजिल से गिरकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, बेटी की शादी की सालगिरह मनाने आई थीं

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 22 Apr 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक तनाव में थीं। 19 अप्रैल को वह बेटी की शादी की सालगिरह मनाने आई हुई थीं। तब से यहीं ठहरी थीं। बुधवार तड़के वह 29वीं मंजिल से नीचे गिर खड़ी एक कार पर गिर गईं।

65-Year-Old Woman Dies After Falling from 29th Floor
फूलवती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदिरापुरम के अहिंसाखंड स्थित ट्राइन टावर सोसायटी की 29वीं मंजिल से गिरकर वसुंधरा सेक्टर 15 निवासी फूलवती (65) की मौत हो गई। वह नीचे खड़ी कार पर गिरीं। हादसा 22 अप्रैल की तड़के करीब 3 बजे का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बुजुर्ग महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। 

Trending Videos


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फूलवती वसुंधरा सेक्टर 15 में अपने बेटे के साथ रहती थीं। ट्राइन टावर सोसायटी में उनके बेटी भावना अपने पति के साथ रहती हैं। 19 अप्रैल को वह बेटी की शादी की सालगिरह मनाने आई हुई थीं। तब से यहीं ठहरी थीं। बुधवार तड़के वह 29वीं मंजिल से नीचे गिर खड़ी एक कार पर गिर गईं। नीचे गिरने और कार के टूटने की आवाज से सुरक्षागार्ड वहां पहुंचे तब उन्होंने सभी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक तनाव में थीं। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। हालांकि समझाने के बाद वह मान गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed