सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest against smart meters

Ghaziabad News: स्मार्ट मीटर के विरोध में दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Protest against smart meters
विज्ञापन
मोदीनगर। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को नगर में पैदल मार्च निकालकर तहसील पर नारेबाजी कर हंगामा किया और धरना दिया। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। बड़ी संख्या में लोग मंगलवार की सुबह एकत्रित हुए।
Trending Videos

हाथों में तख्ती और पोस्टर लिए लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में पैदल मार्च निकाला और फिर तहसील मुख्यालय पर अधिकारी गलियारे में धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष बबली गुर्जर ने कहा कि ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में तानाशाही कर रहा है। ऊर्जा निगम की ओर से लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
स्मार्ट मीटरों में मानक से ज्यादा रीडिंग आ रही है और बहुत कम बिजली खपत के बावजूद मीटरों का बैलेंस समाप्त हो रहा है। इससे लोगों के कनेक्शन कट रहे हैं। इसके कारण लोग भीषण गर्मी में बिना पंखे और अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और लोगों के घरों में लगे स्मार्ट मीटर उतरवाने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर घरों में लगे मीटर नहीं उतारे गए तो वह उन्हें उखाड़ फेंकेंगे। इसके अलावा उन्होंने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा को सौंपा।
इस अवसर पर सतेंद्र शर्मा, नीरज प्रजापति, राहुल गुर्जर, एमपी सिंह, सचिन दीक्षित, बलबीर, दिनेश चौधरी, कविता, कमलेश, रानी, पूजा शर्मा, विपिन जिंदल और तरुण जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed