सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3,150 criminals identified in 6 days, 1,086 absconded from home

Ghaziabad News: 6 दिन में 3,150 अपराधी चिह्नित, 1086 घर से भागे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
3,150 criminals identified in 6 days, 1,086 absconded from home
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस ने जिले का विशेष अपराधी सत्यापन अभियान अब पूरा हो गया है। पुलिस ने एक से छह जून तक चलाए अभियान की रिपोर्ट सोमवार को जारी की। पुलिस का दावा है कि 3,150 अपराधियों का सत्यापन किया है। इनमें 1935 अपराधी घर पर मिले हैं। जबकि 1086 घर से भाग गए हैं।
Trending Videos


कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने बताया कि खोड़ा और लोनी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया था। दोनों क्षेत्रों के 473 स्थानों पर चेकिंग की गई थी। खोड़ा में 1091 अपराधियों का सत्यापन किया गया। इनमें से 467 अपराधी घर पर मिले और सभी को अपराध न करने की शपथ दिलाई। वहीं, 597 अपराधी घरों से गायब मिले, जबकि इनमें 27 जेल में हैं। वहीं, लोनी में 2,059 अपराधियों का का सत्यापन किया गया। इनमें से 1468 अपराधी घर पर मिले और 489 लोग घर से गायब थे। वहीं, 102 अपराधी वर्तमान में जेल बंद हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और भागे हुए अपराधियों को सत्यापन के लिए एक मौका देगी कि वह स्वयं थाने जाकर सत्यापन कराएं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घर पर मिले अपराधियों को भी शपथ के साथ-साथ चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने अपराध किया बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed