सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pepsi Sharma, who won hearts with his folk songs, passes away

Ghaziabad News: लोकगीतों से दिल जीतने वाले पेप्सी शर्मा का निधन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pepsi Sharma, who won hearts with his folk songs, passes away
पेप्सी शर्मा । फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीनगर। हरियाणवी लोकगीत ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ से देशभर में पहचान बनाने वाले गाजियाबाद स्थित निवाड़ी के गांव पतला निवासी प्रसिद्ध रागनी गायक यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा (39) का रविवार को निधन हो गया।
वह अपनी बीमार मां का हालचाल जानने नोएडा से गांव आए थे। परिवार के अनुसार, खाना खाते समय सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। रविवार देर रात गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पेप्सी शर्मा छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो भाई चालक हैं और एक गांव में खेती करते हैं। एक भाई की दुकान है और एक नगर पंचायत में संविदाकर्मी हैं। उनकी पत्नी रेनू और नौ वर्षीय पुत्री तरुणा नोएडा के डेल्टा सेक्टर में उनके साथ रहती हैं, जबकि सात वर्षीय पुत्र हेमंत गांव में दादा-दादी के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि उनकी मां माया देवी बीमार चल रही हैं। रविवार को पेप्सी मां को देखने गांव आए थे। ग्रामीणों के साथ बैठे हुए थे तभी उनके सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार के अनुसार, घर लौटने के करीब आधे घंटे बाद वह परिवार के साथ भोजन कर रहे थे, तभी दोबारा सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रशंसक शामिल हुए।
घर में शादी की तैयारियां, छा गया मातम : पेप्सी शर्मा के बड़े भाई रतिपाल की पुत्री काजल की शादी 18 जून को होनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और पेप्सी स्वयं भी तैयारियों में सक्रिय थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

पेप्सी शर्मा । फाइल फोटो

पेप्सी शर्मा । फाइल फोटो

पेप्सी शर्मा । फाइल फोटो

पेप्सी शर्मा । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed