{"_id":"69baf8c9ec6acf3df2046e49","slug":"32-lakh-rupees-were-cleared-from-the-account-by-sending-an-apk-file-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-844505-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एपीके फाइल भेजकर खाते से साफ किए 32 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एपीके फाइल भेजकर खाते से साफ किए 32 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार स्थित कांशीराम आवास योजना के मूल निवासी कारोबारी मुकेश कुमार सोनी के मोबाइल पर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर खाते से 32.14 लाख रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार सोनी गोकुलधाम रेजीडेंसी थाना ततिंथैया पलसाना सूरत गुजरात में परिवार के साथ रहते हैं। सूरत में उनकी सूरज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से शोरूम है। मुकेश सोनी के मुताबिक वह 16 नवंबर 2025 को अपने परिजनों से मिलने प्रताप विहार आए थे। शाम के समय उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी गई। जिसे ओपन करने पर उनका मोबाइल हैंग हो गया। जिसे उन्होंने कुछ देर के लिए बंद कर लिया।
आरोप है कि 16 और 17 नवंबर में साइबर ठगों ने उनकी शोरूम के नाम से सूरत स्थित बैंक खाते से 32 लाख 14 हजार 981 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। उनके मोबाइल पर इसके मैसेज भी नहीं आए। बैंककर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने 70 हजार 394 रुपये रिफंड कराए। 32.14 हजार रुपये ठगों ने खाते से अलग-अलग 15 ट्रांजक्शन में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि एपीके फाइल से उनके मोबाइल का डाटा भी समाप्त हो गया है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos