{"_id":"69d6b9676df4252ac40d3308","slug":"a-distraught-youth-committed-suicide-after-not-receiving-the-rs-380-lakh-he-had-lent-him-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109130-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधार दिए 3.80 लाख रुपये न मिलने पर आहत युवक ने किया था सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधार दिए 3.80 लाख रुपये न मिलने पर आहत युवक ने किया था सुसाइड
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। उधार दिए 3.80 लाख रुपये वापस न मिलने से आहत आसिफ ने पंद्रह दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईदगाह कॉलोनी निवासी नसरीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे पति आसिफ ने अपना पैतृक मकान 4.50 लाख रुपये में बेचा था। आसिफ ने 3.80 लाख रुपये मांगने पर अपने दोस्त फैय्याज को दिए थे। उसने जल्द पैसे लौटने का वायदा किया था। आसिफ ने जरूरत पड़ने पर फैय्याज से अपने उधार दिए पैसे मांगे, लेकिन वह आनाकानी करने लगा।
इस वजह से आसिफ परेशान थे और तनाव में चल रहे थे। उन्होंने बात करना बंद कर दिया था। 23 मार्च को आसिफ ने सुसाइट नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नसरीन ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में फैय्याज निवासी रटौल निवासी थाना चांदीनगर जिला बागपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos