{"_id":"69dc9aff9964c9acf00f4ad3","slug":"six-killed-in-bus-truck-collision-in-hapur-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की बस की ट्रक से टक्कर: पांच लोगों की मौत से डासना में कोहराम, चीख और चित्कार से दबी शहनाई की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की बस की ट्रक से टक्कर: पांच लोगों की मौत से डासना में कोहराम, चीख और चित्कार से दबी शहनाई की गूंज
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
डासना के कुरैशियान मोहल्ले के युनूस के बेटे जाहिद की बारात रविवार की शाम आठ बजे गुलावटी गई थी। देर रात लौटते समय धौलाना में बस की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसके बाद बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस के ऊपर असंतुलित ट्रक जा गिरा। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ के धौलाना में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत होते ही बस खाई में जा गिरी। बस चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई। चालक को छोड़ अन्य पांच मृतक डासना के हैं। डासना के कुरैशियान मोहल्ले के युनूस के बेटे जाहिद की बारात रविवार की शाम आठ बजे गुलावटी गई थी।
Trending Videos
देर रात लौटते समय धौलाना में बस की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसके बाद बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस के ऊपर असंतुलित ट्रक जा गिरा। हादसे में बस सवार डासना निवासी दूल्हे के पिता युनुस, मुन्ना, अख्तर उर्फ बबलू, यूसुफ और सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
युनुस के बेटे जाहिद की 12 को जबकि उनकी बेटी मनताशा की बरात 17 अप्रैल को आनी थी। घर में तीन दिनों के अंतराल में बेटे और बेटी का निकाह था। ऐसे में युनुस की हादसे में मौत हो गई। शादी वाले घर में मातम पसर गया। मृतक युनुस के चार बेटे और चार बेटी हैं। युनुस मजदूरी करते थे। उनके पड़ोसी यूसुफ फल विक्रेता थे और उनके आठ लड़के हैं। जिनमें से दो शादीशुदा हैं। वहीं, बबलू उर्फ अख्तर की तीन बेटियां हैं और वह भी मज़दूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।
मुन्ना मंडी में केले की ठेली लगाते थे और इनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। जबकि सोनू निवासी वार्ड नंबर तीन में किराए के मकान में रहते थे मूल रूप से जारचा गौतमबुद्धनगर के रहने वाले सोनू करीब 13 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में डासना आए थे, घर में उनकी पत्नी तीन बेटियां और एक बुजुर्ग मां हैं।
दो मृतकों का नहीं कराया पोस्टमार्टम
मृतक मुन्ना और यूसुफ के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। जबकी तीन के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।