{"_id":"69dc96d3d80f98613f08be1d","slug":"teenager-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-power-lines-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बालकनी से सटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बालकनी से सटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विज्ञापन
खोड़ा थानाक्षेत्र के पवन विहार में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को लेकर जमकर हंगामा किया।
Trending Videos
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पवन विहार निवासी जमशेद का एक मंजिला मकान है। रविवार को उनका बेटा गुलाम रजा (9) बालकनी में खेल रहा था। तभी बालकनी के पास से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। नीचे मौजूद लोगों ने जैसे ही हादसा देखा तुरंत घर वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन किशोर को नजदीक के ही निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहने लगे और हंगामा कर दिया। काफी देर की बातचीत के बाद पुलिस ने परिजनों को मनाया और शव को मोर्चरी भेजा। एसीपी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।