सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A truck loaded with cement collided with a car.

Ghaziabad News: सीमेंट से लदे ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with cement collided with a car.
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित एनएच 24 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सीमेंट के लदे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामला एक अप्रैल की देर रात का है। कार मालिक दिल्ली के शाहदरा स्थित अशोक नगर निवासी तीर्थ नाथ सारस्वत की तहरीर पर चार अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें ट्रक चालक दिल्ली के गाजीपुर पश्चिमी स्थित कंटेनर हब निवासी देवराज कुमार को नामजद किया गया है।
Trending Videos


तीर्थ नाथ सारस्वत ने बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह नोएडा सेक्टर 62 से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सीमेंट से लदे ट्रक ने उनकी कार में तेज रफ्तार व अनियंत्रित स्थिति में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बचे। लेकिन उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के नंबर से मालिक का पता लगाकर उन्होंने संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब ट्रक मालिक ने चालक की गलती मानते हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की बात कही। आरोप है कि अब ट्रक मालिक उनकी कॉल भी नहीं उठा रहे और न ही नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। ट्रक मालिक से संपर्क किया गया है। आरोपी ट्रक चालक को नोटिस भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed