सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Digital library inaugurated in Panchayat Ghar premises

Ghaziabad News: पंचायत घर परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Digital library inaugurated in Panchayat Ghar premises
विज्ञापन
मुरादनगर। मकरेड़ा के पंचायत घर परिसर में यज्ञ कर आर्य समाज के सदस्यों द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।
Trending Videos

प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि प्रथम चरण में गाजियाबाद की 42 ग्राम पंचायतों को योगी सरकार की ओर से डिजिटल लाइब्रेरी के लिए लाखों रुपये के उपकरण व पुस्तके उपलब्ध कराई गईं हैं। यह सरकार की दूर दृष्टि है कि ग्रामीण अंचल के युवक-युवतियां पढ़ लिखकर अच्छे पदों को सुशोभित करें।
बताया कि वह खुद रोजाना प्रतिभागी छात्रों के साथ बैठकर अध्ययन करेंगे, जो बच्चे बाहर पैसे खर्च करके पढ़ने जा रहे हैं, उन्हें भी यहां लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि यह ज्ञान, संस्कार और विचारों का केंद्र होता है। हमे विश्वास है कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों और समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। यज्ञपाल शास्त्री, सलेक भैया, सतवीर आर्य, बृजपाल निमेष, जितेंद्र खारी, हरीश आर्य, प्रवीण शर्मा, ललित खारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed