सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two booked for beating up a youth and his friend

Ghaziabad News: युवक और उसके दोस्त को पीटने के आरोप में दो पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two booked for beating up a youth and his friend
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुंदरपुरी निवासी युवक ने दो व्यक्तियों पर उसे व उसके दोस्त को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

घटना विजयनगर थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल की है। सुंदरपुरी निवासी सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह रात 10 बजे अपने मित्र राघव के साथ होराम पब्लिक स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे हरीश व उनका साला लड्डू गुर्जर ने दोनों पर लाठी डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। मामले में विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed