सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man returning from a wedding was beaten up and injured with a brick

Ghaziabad News: बरातघर से लौट रहे युवक को पीटा, ईंट से किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from a wedding was beaten up and injured with a brick
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित राहुल गार्डन कॉलोनी निवासी ताराचंद से दो युवकों ने शराब के नशे में ईंट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पड़ोसी रवि और पवन पर हमला करने का आरोप लगाया है। विवाद चार मार्च को हुआ और पुलिस ने 16 मार्च की रात प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है।
Trending Videos


ताराचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च की दोपहर करीब एक बजे वह क्षेत्र स्थित बरातघर से घर जा रहे थे। जब वह घर के पास पहुंचे तो पड़ोसी रवि और पवन ने उन्हें रोक लिया। दोनों गाली-गलौज करने लगे और विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पास में पड़ी ईंट से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। इसमें उनकी नाक पर गंभीर चोट आई है। शोर मचाने पर जब उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले की उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूर्व में भी विवाद की बात सामने आई है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed