{"_id":"69b9b5cda5d1afc4a005de7f","slug":"manager-abhisheks-last-rites-will-be-performed-in-his-native-village-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16748-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रबंधक अभिषेक का पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रबंधक अभिषेक का पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन अभिषेक के शव के साथ बिहार के पटना के सालिमपुर थानाक्षेत्र स्थित लखीपुर गांव के लिए रवाना हो गए। वहीं, पुलिस ने बैंक कैशियर कुलदीप की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपी सुरक्षा गार्ड रविंद्र और उसके साथी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पंजाब एंड सिंध बैंक में सोमवार दोपहर सुरक्षा गार्ड रविंद्र ने छुट्टी न मिलने पर शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शाखा प्रबंधक के शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। दिवंगत प्रबंधक के भाई अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि वे बिहार में ही भाई का अंतिम संस्कार करेंगे।उधर, घटना के बाद बाद से अभिषेक की मां और पत्नी दोनों बेसुध हैं। वह इस घटना को अभी तक सत्य नहीं मान पा रहे है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बैंक कैशियर की तरफ से पुलिस को तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अभिषेक शर्मा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली 99 सोसायटी में रहते थे। वह करीब छह माह पूर्व ही सोसायटी में शिफ्ट हुए थे। सोसायटी के लोगों ने बताया कि परिवार कुछ ही माह में मिल जुल गया था। उनको विश्वास नहीं हो रहा कि अभिषेक अब इस दुनिया में नहीं है। वह सुबह और शाम लोगों से टहलते हुए मिलते थे। अभिषेक काफी मिलनसार थे।
-- -
Trending Videos