सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ambulance collides with truck parked on DME, driver dies

Ghaziabad News: डीएमई पर खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with truck parked on DME, driver dies
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली के वेदांता अस्पताल की एंबुलेंस सोमवार देर रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसा रात करीब एक बजे बम्हेटा के सामने हुआ। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।
Trending Videos

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बिना नंबर प्लेट की एंबुलेंस ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक अंकित कुमार (22) निवासी न्यू अशोक नगर (दिल्ली) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई उमेश कुमार ने बताया कि अंकित वेदांता अस्पताल की एंबुलेंस किराये पर चलाता था। सोमवार को वह मरीज को लेकर उत्तराखंड गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। एंबुलेंस में वह अकेला था। अंकित मूल रूप से इटावा जिले के थाना सैफई क्षेत्र के ग्राम भाला शैइया का रहने वाला था। एसीपी ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed