फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anisa and Tamanna arrived wearing burqas after fetching Ganga water from Haridwar in Ghaziabad

Ghaziabad: हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुर्के में पहुंचीं अनीसा-तमन्ना, फूलों से स्वागत, महादेव से मांगी ये मन्नत

Sun, 09 Aug 2026 05:55 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

गाजियाबाद में सांप्रदायिक सौहार्द और अटूट आस्था की अनूठी तस्वीर रविवार को मुरादनगर में देखने को मिली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं कांवड़ यात्रा के साथ मुरादनगर पहुंचीं।

विज्ञापन
Anisa and Tamanna arrived wearing burqas after fetching Ganga water from Haridwar in Ghaziabad
गंगाजल लेकर बुर्के में पहुंचीं अनीसा-तमन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में सांप्रदायिक सौहार्द और अटूट आस्था की अनूठी तस्वीर रविवार को मुरादनगर में देखने को मिली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं कांवड़ यात्रा के साथ मुरादनगर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पुलिस सुरक्षा के बीच जत्थे को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी अनीसा और तमन्ना हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं। बुर्का पहने दोनों महिलाओं के मुरादनगर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। जत्थे में महाराज राम विशाल दास, अमन त्यागी, रईसा बानो और रिजवाना भी शामिल हैं। इस दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन



अनीसा ने बताया कि वह तीन तलाक की पीड़ित हैं। बच्चों की कस्टडी पाने के लिए उन्होंने महादेव से मन्नत मांगी है। इसी मनोकामना के साथ वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में महिलाओं को सम्मान दिए जाने की भावना उन्हें प्रभावित करती है। तमन्ना ने भी महादेव के प्रति अपनी आस्था जताई। दोनों महिलाओं ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि मनोकामना और विश्वास से जुड़ी है। तपती धूप के बावजूद उनके कदम नहीं रुके। यात्रा के दौरान मुरादनगर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed