साहिबाबाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या: निर्माणाधीन साइट में घुसने पर गार्ड से हुआ विवाद, हिरासत में आरोपी
गाजियाबाद के साहिबाबाद में निर्माणाधीन साइट पर तैनात गार्ड ने नाबालिग समीर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि समीर अक्सर साइट में घुसने का प्रयास करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर तैनात एक गार्ड ने नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग समीर अक्सर निर्माणाधीन साइट में घुसने का प्रयास करता था। रविवार को इसी बात को लेकर समीर और साइट पर तैनात गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गार्ड ने समीर को गोली मार दी।