फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   body of a man was found in the Shalimar Garden police station area of Ghaziabad

गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध; अभी शिनाख्त नहीं

Sun, 18 Oct 2026 09:43 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 18 Oct 2026 09:43 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्तूबर को विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक के निवासियों ने पीआरवी को सूचना दी कि गली में स्थित खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उससे दुर्गंध आ रही है।

विज्ञापन
body of a man was found in the Shalimar Garden police station area of Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में दबा हुआ था और उससे दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस अब शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 17 अक्तूबर को विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक के निवासियों ने पीआरवी को सूचना दी कि गली में स्थित खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उससे दुर्गंध आ रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शुरुआती आशंका थी कि शव का सिर नहीं है, लेकिन बाहर निकालने पर सिर सहित पूरा शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed