{"_id":"69ac88c7a1047dcbbf0941ee","slug":"building-fire-after-parents-daughter-also-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16402-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमारत में आग : माता-पिता के बाद बेटी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमारत में आग : माता-पिता के बाद बेटी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। संगम विहार स्थित पांच मंजिला इमारत में आग लगने के बाद धुएं से बेसुध हुई नीतू (26) की चार दिन उपचार के बाद मौत हो गई। घटना में युवती के माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। युवती का भाई भी अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। इस घटना में प्रभावित ज्यादातर लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
प्रकरण में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। माता-पिता की मौत के बाद परिवार पहले ही टूट गया था, अब नीतू के जाने से हालात और बदतर हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि संभावना है कि राजेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी मीना की मौत दम घुटने से हुई हो, इसी तरह नीतू की भी मौत की संभावना दम घुटने से है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही असल कारण का पता चल सकेगा।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्र का प्रथम तल पर फ्लैट था और आगे ने सबसे पहले उन्हीं के घर को घेरा था। नीतू के पैर में चोट लगने के कारण फ्रैक्चर था। धुएं में न तो माता-पिता को बचा पाई और न ही स्वयं बचाव कर सकी। माता-पिता के बाद बड़ी बहन भी छोड़कर चली गई। तीनों बहन-भाइयों की देखरेख कौन करेगा। निवासियों की जुबां पर बस यही बात है।
यह है मामला: संगम विहार में तीन मार्च की रात पांच मंजिला इमारत में आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर 200 से ज्यादा लोगों को इमारत से रेस्क्यू किया था। इनमें से 22 लोगों को दम घुटने के कारण दिल्ली के अस्पतालों में भेजा गया था।
मूलरूप से बिहार के गोपालगंज निवासी राजेंद्र, उनकी पत्नी मीना व बेटी नीतू की मौत हो गई है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अब पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos