सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against AOA board member and others for beating children

Ghaziabad News: बच्चों को पीटने पर एओए बोर्ड सदस्य समेत कई पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed against AOA board member and others for beating children
विज्ञापन
इंदिरापुरम। होली खेलने के दौरान शिप्रा श्रृष्टि में नशे में चूर कार सवार युवकों ने बच्चों से मारपीट की और यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाना पुलिस से की गई है। हर श्रृंगार टावर शिप्रा श्रृष्टि में रहने वाली नीतू तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पुष्कर तिवारी अपने साथी पार्थ त्यागी, सनी प्रकाश, वरुण पांडेय और अन्य के साथ होली खेल रहा था। उसी दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले रमा शंकर तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव अपने पांच-छह साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे। लोगों ने होली खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने सनी की गर्दन पर पैर रखकर दबाया। रमा शंकर एओए बोर्ड का सदस्य है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed