सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body of a ninth-grade student was found hanging inside her house.

Ghaziabad News: नौवीं की छात्रा का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a ninth-grade student was found hanging inside her house.
विज्ञापन
लोनी। कक्षा नौवीं की छात्रा (14) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय छात्रा के माता-पिता घर से बाहर गए थे और लौटने पर ही पता चला। दंपती बेटी के इस कदम से हस्तप्रभ है और वह स्वयं नहीं जानते की बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। पुलिस घटना के पीछे कारण जानने में जुटी है। हालांकि कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है और परिजन ने पुलिस से शिकायत भी नहीं की है। अंकुर विहार निवासी अनुज कपड़े की फेरी लगाते है। वह पत्नी मंजू, बेटे कुशाल व आयुष और बेटी खुशी के साथ रहते है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कपड़ा खरीदने के लिए वह शनिवार सुबह दिल्ली गए थे। उनकी पत्नी मंजू की तबीयत खराब होने पर वह अस्पताल दवाई लेने गई थीं। घर पर तीनों बच्चे ही थे। मंजू जब अस्पताल से घर पहुंची तो दोनों बच्चे नीचे खेल रहे थे। जब वह ऊपर कमरे में पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ था। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों द्वारा मामले में शिकायत नहीं दी गई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed