सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullies entered a shop and molested a woman in Ghaziabad

UP: गाजियाबाद में दुकान पर महिला को अकेला देख घुसे दबंग, पहले की छेड़छाड़, फिर मारपीट के बाद धमकाया

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

इंद्रगढ़ी में महिला ने दो युवकों पर दुकान में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और 10-11 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में उससे मारपीट हुई है।

Bullies entered a shop and molested a woman in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांर्तगत ग्राम इन्द्रगढ़ी डासना देहात इलाके में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। इन्द्रगढ़ी निवासी एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ और नकदी लूटने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने अपनी और अपने पति की जान का खतरा बताया है।

Trending Videos


पीड़िता के अनुसार, वह अपनी दुकान पर अकेली थी, तभी गांव के ही वारिस सैफी और शाहिद सैफी पुत्रगण जुम्मा वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले महिला के पति के बारे में पूछताछ की और फिर अभद्रता व गाली-गलौच शुरू कर दी। जब पीड़िता के पति वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की, शोर सुनकर जब आसपास के दुकानदार इकट्ठा हुए, तब जाकर दंपती की जान बची। पीड़िता का आरोप है कि इस आपाधापी में दुकान का सामान तितर-बितर हो गया और गल्ले में रखे 10 से 11 हजार रुपये गायब हो गए। 

आरोप यह भी है कि 112 नंबर पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने रसूख की धौंस देते हुए कहा कि पुलिस में हमारे अधिकारी हैं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़िता ने मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता की दी शिकायत के अनुसार आरोपियों वारिस व शाहिद पुत्रगण जुम्मा निवासी इन्द्रगढ़ी डासना देहात मसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed