सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman commits suicide in Pratik Grand Society

Ghaziabad News: प्रतीक ग्रांड सोसायटी में कारोबारी ने लगाई फांसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Businessman commits suicide in Pratik Grand Society
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में रहने वाले जींस के कपड़ों के कारोबारी ने प्रतीक ग्रांड सोसायटी में पहुंचकर अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। कारोबारी की कार को ट्रेस कर मौके पर पहुंचे छोटे भाई ने पुलिस को सूचना दी। विजयनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
Trending Videos


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सावन कालरा(42) इंदिरापुरम क्षेत्र के साया गोल्ड एवेंयू में रहते थे और जींस के कपड़ों का कारोबार करते थे। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सावन कालरा अपनी कार से विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रतीक ग्रांड सोसायटी में स्थित फ्लैट संख्या सी4-702 पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने एक चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और उनकी कार में लगे जीपीएस को ट्रेस करते हुए उनका छोटा भाई जतिन कालरा प्रतीक ग्रांड सोसायटी पहुंचा। जतिन कालरा ने अपने भाई का शव फंदे से उतारा और चिकित्सकों को दिखाने के बाद अपने घर साया गोल्ड एवेंयू ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना स्थल पर टीम और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल की। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed