सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car collides with tractor-trolley, youth dies

Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley, youth dies
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी स्थित रेड लाइट पर ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से रविवार सुबह एक कार टकरा गई। इससे कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली के जागृति एन्क्लेव निवासी हार्दिक खुराना (24)ने एक फरवरी को ही नई दुकान का शुभारंभ करना था। दुकान के काम से ही इंदिरापुरम आए थे। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पिता संजय खुराना की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

पीड़ित पिता संजय खुराना ने बताया कि उनका बेटा हार्दिक ने नई दुकान खोली थी और रविवार को उसका उदघाटन होना था। उससे पहले किसी काम से वह कार लेकर इंदिरापुरम गया था। वहां से काम करने के बाद सुबह लौटते हुए वसुंधरा रेड लाइट पर आगे चल रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को चालक ने गलत तरीके से मोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अचानक कार के सामने आ गए और हादसा हो गया। ट्राली में कार टकराने से हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गए तो आसपास के लोगों ने उनकों अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान हार्दिक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हार्दिक ने दिल्ली में अपनी दुकान शुरू करनी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। जिसमें नए और युवा दुकानदार की मौत हो गई। घटना के बाद केस दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने के लिए दो टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed