सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cars of two people, including a woman major, stolen; goods stolen from another car

Ghaziabad News: महिला मेजर समेत दो लोगों की कार चोरी, एक कार से सामान चुराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cars of two people, including a woman major, stolen; goods stolen from another car
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ट्रांस हिंडन जोन में चार पहिया वाहन चोर गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। रविवार को इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित हैबीटेट सेंटर के पास से चोरों ने भारतीय सेना की मेजर कोमल की कार चोरी कर ली। उनके पति प्रशांत गोथरीवाल की तहरीर पर पुलिस ने दो फरवरी की रात प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, लिंकरोड थानाक्षेत्र से भी चोरों ने होटल के बाहर खड़ी कार पर हाथ साफ कर लिया। इसके अलावा कौशांबी क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर सामान चुराने का मामला भी सामने आया है।
Trending Videos


प्रशांत गोथरीवाल ने बताया कि एक फरवरी की शाम करीब चार बजे कार हैबीटेट सेंटर के पास निजी स्कूल के बाहर खड़ी थी। करीब 6:20 बजे जब वापस लौटे तब गाड़ी वहां नहीं मिली। कार में उनकी पत्नी मेजर कोमल का सैन्य पहचान कार्ड समेत अन्य सामान भी था। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो मेजर की कार हैबीटेट के पास से होते हुए डीएमई की तरफ जाती दिखाई दी है। वहीं, गाजियाबाद के महागुनपुरम निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ शादी में गए थे। लिंकरोड क्षेत्र स्थित होटल में उन्हें ठहरना था। होटल के बाहर ही उन्होंने गाड़ी पार्क की थी, लेकिन जब वापस पहुंचे तो कार चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति कार ले जाते हुए दिखाई दिया है। वहीं, तीसरा मामला कौशांबी क्षेत्र का है। दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन के रहने वाले राजेंद्र रैना ने बताया कि 29 जनवरी को उन्होंने अपनी कार निजी अस्पताल के पास खड़ी की थी। रात करीब 8:20 बजे जब वह वापस लौटे को कार का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी में रखा लैपटॉप, 12000 रुपये नकद व अन्य दस्तावेज चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि तीनों मामलों में क्राइम टीम को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। दिल्ली बॉर्डर तक जाने वाली गाड़ियों के एनपीआर कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed