सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against Munshi and also action on eight inspectors in Ghaziabad fake passport case

फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ी कार्रवाई: गाजियाबाद में मुंशी पर केस दर्ज, आठ दारोगा लाइन हाजिर

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 03 Feb 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार भोजपुर थाने में तैनात मुंशी दीपक कुमार को आरोपी बनाया गया है। पासपोर्ट सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले आठ उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है।

Case registered against Munshi and also action on eight inspectors in Ghaziabad fake passport case
फर्जी पासपोर्ट मामले में कार्रवाई (सांकेतिक फोटो) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि भोजपुर थाने में तैनात मुंशी दीपक कुमार का नाम मुकदमे में आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं, पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले आठ उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

Trending Videos

 

अंतरराज्यीय गिरोह ऐसे करता था काम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले इस गिरोह के तार कई राज्यों में फैले हैं। गिरोह न्यायिक कार्यवाही से बचने के लिए अपराधियों, वांछितों, पैरोल जंपर्स व अन्य लोगों के फर्जी पासपोर्ट तैयार कर उन्हें विदेश भेजने में सहयोग करता था। इसके लिए फर्जी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड भी तैयार किए जाते थे।
 
प्रति पासपोर्ट एक से दो लाख रुपये वसूलते थे
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह एक फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए एक से दो लाख रुपये तक वसूलता था। पुलिस को सत्यापन करने के नाम पर 15 हजार और पोस्टमैन को इसकी रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए दो से पांच हजार रुपये प्रति पासपोर्ट रिश्वत दी जाती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कुख्यात भी बनवा चुके हैं फर्जी पासपोर्ट
आपराधिक प्रवृत्ति के लोग गाजियाबाद ही नहीं, पश्चिमी यूपी के कई जिलों से फर्जी पासपोर्ट बनवा चुके हैं। इस तरह के प्रकरणों में कई पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिर चुकी है। अब भोजपुर थाना क्षेत्र में 22 फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
पांच रोहिंग्याओं के फर्जी पासपोर्ट हो चुके है जारी
मेरठ में साल 2013 से 2016 तक पांच रोहिंग्याओं के फर्जी पासपोर्ट जारी हो चुके हैं। इस मामले का साल 2021 में खुलासा हुआ था। एटीएस की जांच में मेरठ के पते पर हाफिज शफीक, जो लिसाड़ी गेट का दर्शाया गया था के नाम से पासपोर्ट बनाना सामने आया था। रोहिंग्या अबू आलम निवासी नया मकान अहमद नगर लिसाड़ी गेट, मोहम्मद अजीज, रिहाना मोहम्मद हसन निवासी जाटव स्ट्रीट बनियापाड़ा कोतवाली मोहम्मद उल्ली निवासी का फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट मेरठ से तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed