{"_id":"6a84587560b5fba8b90dd3d4","slug":"complaint-filed-against-sonia-gandhi-in-ghaziabad-court-over-alleged-insult-to-vande-mataram-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम विवाद: गाजियाबाद कोर्ट में दाखिल हुई शिकायत, सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें; इस दिन होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम विवाद: गाजियाबाद कोर्ट में दाखिल हुई शिकायत, सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें; इस दिन होगी सुनवाई
Tue, 18 Aug 2026 06:39 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:39 PM IST
सार
गाजियाबाद में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम् के गायन में कथित बाधा डालने के आरोप में आपराधिक शिकायत दाखिल की है। एसीजेएम-द्वितीय एमपी/एमएलए अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के खिलाफ हिंदू सेना पहुंची कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के आरोप में आपराधिक शिकायत दाखिल की गई है। यह शिकायत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने गाजियाबाद की एसीजेएम-द्वितीय एमपी/एमएलए अदालत में दाखिल की है।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन में कथित तौर पर बाधा डाली गई। विष्णु गुप्ता ने अदालत से इस संबंध में 15 अगस्त के कार्यक्रम का वीडियो साक्ष्य के तौर पर पेश करने की मांग की है। अदालत ने शिकायत से जुड़ी अर्जी स्वीकार कर ली है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख आठ सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करते और इशारा करते देखा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी पर बवाल कटा है।