फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   driver of Tata 709 met a tragic death in road accident on NH-9

NH-9 पर दर्दनाक मौत: टाटा 709 को पीछे से मारी टक्कर, लौकी लेकर दिल्ली जा रहा था चालक, साले ने दर्ज कराई FIR

Tue, 18 Aug 2026 06:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 06:46 PM IST
सार

एनएच नौ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक टाटा 709 के चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के साले ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
driver of Tata 709 met a tragic death in road accident on NH-9
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेवसिटी क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे एनएच-नौ स्थित डासना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारे जाने के कारण टाटा 709 गाड़ी आगे चल रहे अन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे में टाटा का चालक बुरी तरह गाड़ी में फंस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंडा के मधूरपुर निवासी मोहित पाण्डेय पुत्र राम स्वरूप पाण्डेय अपनी टाटा 709 गाड़ी में शाहजहांपुर से लौकी लादकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहा था। 13 अगस्त की देर रात लगभग 4 बजे जब गाड़ी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच-नौ स्थित डासना के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पीछे से लगी भीषण टक्कर के कारण टाटा 709 अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक अन्य अज्ञात वाहन से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मोहित पाण्डेय केबिन में ही फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के भेज दिया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि इस संबंध में मृतक के साले देव कुमार मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा, निवासी जागृति विहार संजय नगर, गाजियाबाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed