फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth assaulted in Mussoorie over an old enmity

गाजियाबाद: युवक को लोहे के पंच से किया लहूलुहान, लात-घूंसों से जमकर पीटा; जान से मारने की धमकी देकर फरार

Tue, 18 Aug 2026 07:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 07:10 PM IST
सार

मसूरी के क्षेत्रांतर्गत पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट हुई। हमलावरों ने पंच और लात-घूंसों युवक को जमकर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर चार को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
Youth assaulted in Mussoorie over an old enmity
युवक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्र के झुंडपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को घेरकर लात-घूंसों और लोहे के पंच से पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह पीड़ित की जान बचाई।

विज्ञापन


रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी मोहम्मद नजर पुत्र दिलशाद अली ने मसूरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वह झुंडपुरा में रईस के घर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान आसिफ, नाजिम, सलीम और साजिद ने अचानक उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि चारों ने मिलकर मोहम्मद नजर पर लात-घूंसों व हाथ में पहने पंच से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित के चीखने-चिल्लाने पर जब आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने मसूरी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मेडिकल जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी आसिफ, नाजिम, सलीम और साजिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed