ज्योति निकली जल्लाद: मां ने घोंटा तीन साल की बेटी का गला, मर्डर के बाद ताऊ ने निभाया खून का रिश्ता
गाजियाबाद क्षेत्रांतर्गत सौतेली मां ने गला घोंटकर की 3 साल की बच्ची की हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा। मासूम के ताऊ ने अपने भाई की दूसरी पत्नी के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है, पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही तीन साल की सौतेली बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
ताऊ ने कराई एफआईआर
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़ित बच्ची के ताऊ अमित कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी गांव सोफा खैर अलीगढ़ ने वेव सिटी थाने में अपने भाई की दूसरी पत्नी ज्योति के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अमित के अनुसार उनका छोटा भाई नितेश, जो वेव सिटी में ही एक क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम करता है, अपने परिवार के साथ वेव सिटी के फ्लैट नंबर 316, ब्लॉक 1, इडब्लूएस में रहता है।
पहली पत्नी से दो बच्चे और दूसरी से एक बच्ची है
नितेश की पहली शादी विनेश नाम की महिला से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे, दर्श 4 वर्ष और वंशिका 3 वर्ष हैं। लगभग डेढ़ साल पहले नितेश ने अपनी पहली पत्नी विनेश को छोड़ दिया, विनेश अब अपने मायके में रह रही है। जिसके बाद नितेश अपनी दूसरी पत्नी ज्योति के साथ रहने लगा। ज्योति से उनकी एक 2 महीने की बेटी अनन्या है। घटना बीते शनिवार 16 मई की है। नितेश दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी ड्यूटी पर गए थे, उस समय घर पर उनकी दूसरी पत्नी ज्योति और तीनों बच्चे मौजूद थे। जब नितेश रात करीब 8 बजे ड्यूटी से वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी 3 वर्षीय बेटी वंशिका मृत अवस्था में पड़ी थी। जब नितेश ने इस बारे में ज्योति से पूछा तो उसने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया, उसके बाद नितेश ने अपने बड़े भाई अमित को फोन करके बुलाया तो ज्योति से कड़ाई से पूछताछ की, तो ज्योति रोने लगी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ज्योति बोली- वंशिका बहुत परेशान करती थी
शिकायत के मुताबिक, ज्योति ने बताया कि वंशिका उसे बहुत परेशान करती थी, जिससे उसने उसका गला दबाकर उसे मार डाला। अमित ने वेव सिटी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मासूम के ताऊ अमित ने पुलिस को अपने भाई की दूसरी पत्नी ज्योति के खिलाफ मासूम वंशिका की हत्या करने की लिखित शिकायत देकर आरोपी ज्योति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पुलिस का बयान
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मासूम के ताऊ अमित की शिकायत के आधार पर आरोपी ज्योति सौतेली मां के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसीपी ने बताया कि मासूम के मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या कर देना, आरोपिया ज्योति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।