{"_id":"6a0aff598c06df308802a9f1","slug":"youth-arrested-for-luring-away-and-sexually-exploiting-teenage-girl-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148955-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किशोरी को बहलाकर ले जाकर यौन शोषण में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किशोरी को बहलाकर ले जाकर यौन शोषण में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद यौन शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी शैलेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि पुलिस टीम पंजाब के न्यू माधोपुरी, लुधियाना पहुंची। वहां दबिश देकर आरोपी शैलेंद्र निवासी ग्राम ओरिल पट्टी थाना पवई जिला आजमगढ़ यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos