{"_id":"6a0af94e4e4b9df93104643d","slug":"six-year-old-boy-missing-van-gujjar-accused-of-kidnapping-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148947-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: छह वर्षीय बालक लापता, वन गुर्जर पर अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: छह वर्षीय बालक लापता, वन गुर्जर पर अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे के नाना ने एक व्यक्ति पर अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भूरा पुत्र इल्मुदीन निवासी वन जंगल चण्डीघाट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छह वर्षीय नाती इनायत पिछले करीब एक महीने से लापता है। बच्चे का पालन-पोषण वह अकेले कर रहे थे। काफी तलाश के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि 11 मई को उसकी मुलाकात सिद्ध स्रोत गाजीवाली निवासी गुलाम रसूल उर्फ पाई से हुई, जिसका उनके घर आना-जाना था। शक होने पर जब उसने अपने नाती के बारे में पूछताछ की तो गुलाम रसूल ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि नाती को तलाशने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी। आरोप लगाया कि उसे पूरा शक है कि उसके नाती का अपहरण किया गया है और गुलाम रसूल सही जानकारी छिपा रहा है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos