सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth Attacked with a Sharp-Edged Weapon After Intruder Breaks into Home

Haridwar News: घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Youth Attacked with a Sharp-Edged Weapon After Intruder Breaks into Home
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जियापोता गांव में घर में घुसकर युवक से मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र धनीराम निवासी जियापोता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे गांव निवासी अंशुल उर्फ हिमांशु और मुकेश शर्मा उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ कर सामान को भी क्षतिग्रस्त किया। जाते समय दोनों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed