{"_id":"6a0af53586f7591332056e9a","slug":"five-people-have-been-named-for-inciting-violence-during-the-workers-protest-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148944-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: श्रमिकों के आंदोलन में हिंसा भड़काने के आरोप में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: श्रमिकों के आंदोलन में हिंसा भड़काने के आरोप में पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में वेतन वृद्धि को लेकर चल रहे श्रमिक आंदोलन के बीच सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर भड़काऊ ऑडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों की ओर से श्रमिकों को हिंसा और कंपनी का काम प्रभावित करने के लिए दुष्प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने तहरीर में बताया कि विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से कुछ वॉइस ऑडियो प्राप्त हुईं। इन ऑडियो में हैमिल्टन कंपनी के कार्य को प्रभावित करने, वेतन वृद्धि को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने और हिंसा भड़काने जैसी बातें कही गई थीं। सीआईयू हरिद्वार से मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाने पर आरोपियों की पहचान की गई।
एक नंबर पिंकश निवासी बहेड़ा सादा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर, दूसरा अजय पाल निवासी मवाई ठाकुरान जिला संभल, तीसरा रजनीश कुमार निवासी धामपुर जिला बिजनौर, चौथा नंबर सुभाष कुमार के नाम पर पंजीकृत है, जिसे उसकी पत्नी कंचन निवासी बिलग्राम जिला हरदोई प्रयोग कर रही थी। पांचवां नंबर वीरेंद्र निवासी करोलबाग नई दिल्ली के नाम पर पाया गया। आरोप है कि ये सभी लोग श्रमिकों को दुष्प्रेरित कर लोक व्यवस्था प्रभावित करने, हिंसा भड़काने और क्षति पहुंचाने संबंधी आपराधिक धमकियां दे रहे थे। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos