सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cylinder found in the records, consumer did not get it... then who is enjoying the rights

Ghaziabad News: रिकॉर्ड में निकला सिलिंडर, उपभोक्ता को मिला नहीं...फिर कौन खा रहा हक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cylinder found in the records, consumer did not get it... then who is enjoying the rights
विज्ञापन
गाजियाबाद। पीएनजी लगने, पलायन या अन्य कारणों से गैस सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ रही, लेकिन उनके नाम पर सिलिंडर लगातार निकल रहे हैं। ऐसा एक-दो नहीं, बल्कि हजारों उपभोक्ताओं के साथ हो रहा है। ये मामले इस्राइल-ईरान के बीच युद्ध की स्थिति से हुई गैस की किल्लत के बाद पकड़ मे आ रहे हैं।
Trending Videos

खास बात यह है कि जैसे ही जरूरत पड़ती है और उपभोक्ता सिलिंडर बुक कर एजेंसी पर पहुंचते हैं तो उन्हें केवाईसी के नाम पर टाल दिया जाता है। कई एजेंसियों पर सर्वर ठप बताकर केवाईसी प्रक्रिया में एक सप्ताह या उससे अधिक का समय लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकद में हो रहा भुगतान : गोविंदपुरम निवासी आदेश शर्मा ने बताया कि उनके नाम से जो सिलिंडर निकाले जा रहे हैं, उनका भुगतान नकद दिखाया जा रहा है, जबकि वह खुद हमेशा ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। इससे साफ है कि कोई दूसरा व्यक्ति उनके कनेक्शन का दुरुपयोग कर रहा है और कार्रवाई से बचने के लिए कैश का सहारा ले रहा है।
वहीं, गंगाविहार कॉलोनी निवासी महावीर चौधरी ने बताया कि लंबे समय से पीएनजी इस्तेमाल कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर जब सिलिंडर बुक करने की कोशिश की तो एजेंसी ने केवाईसी का हवाला देकर रोक दिया। सवाल यह है कि जब केवाईसी पूरी नहीं है तो हर महीने उनके नाम से सिलिंडर कैसे निकल रहा है।
दोहरी कनेक्शन वालों पर ज्यादा असर : जिले में 12 लाख से अधिक गैस उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 3.55 लाख उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है। खास बात यह है कि दो लाख से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन मौजूद हैं। इनमें से अधिकांश उपभोक्ता पीएनजी के चलते लंबे समय से सिलिंडर नहीं ले रहे थे। अब उनके नाम से लगातार सिलिंडर निकलने के मैसेज मिल रहे हैं। इससे फर्जी निकासी का शक गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed