{"_id":"699e0b2dc53750096c09248f","slug":"eight-lakh-rupees-were-robbed-by-giving-false-promise-of-investment-and-profit-in-the-committee-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16054-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कमेटी में निवेश व मुनाफे का झांसा देकर आठ लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कमेटी में निवेश व मुनाफे का झांसा देकर आठ लाख हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर एक निवासी कपिल राजपूत ने अपनी कंपनी के पूर्व कर्मचारी नोएडा सेक्टर-82 निवासी मनीष शर्मा पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित से रकम दो कमेटियों में निवेश करने के नाम पर ली गई थी। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामला वर्ष 2024 से दिसंबर 2025 के बीच का है। 24 फरवरी को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित कपिल राजपूत ने बताया कि वह नोएडा स्थित कंपनी में विधिक विभाग में कार्यरत है। कंपनी के ही मार्केटिंग विभाग में मनीष भी नौकरी करता था। वर्ष 2023 में मनीष ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन लगातार उनके संपर्क में रहा। वर्ष 2024 में मनीष ने उन्हें ट्रेडिंग में निवेश करने और मुनाफे का झांसा दिया। मनीष ने उनसे दो लाख रुपये निवेश कराए और कुछ समय बाद 40 हजार रुपये मुनाफे के साथ 2.40 लाख रुपये वापस करा दिए। अगस्त 2024 में दो कमेटी में निवेश कराने की बात कही। पहली कमेटी से 8.95 लाख रुपये और दूसरी से 9.85 लाख रुपये वापस मिलने का झांसा दिया। बातों के जाल में फंसाकर आरोपी के कहने अनुसार आठ लाख रुपये दे दिए। पांच लाख रुपये बैंक के माध्यम से और तीन लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद मनीष शर्मा ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। नवंबर 2025 में मनीष ने रकम लौटने की बात कही। जनवरी 2026 तक आरोपी रुपये देने में टालमटोल करता रहा। जब उन्होंने मनीष से दोबारा रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए रकम भूलने की बात कही। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेज दिया गया है। बैंक से लेनदेन का रिकॉर्ड मांगा गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-- --
Trending Videos