सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Municipal Corporation is not learning from the accidents, drains are lying open at many places.

Ghaziabad News: हादसों से सबक नहीं ले रहा नगर निगम जगह-जगह खुले पड़े हैं नाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation is not learning from the accidents, drains are lying open at many places.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

साहिबाबाद। नाले में गिरने जान गंवाने वाले हादसे एक के बाद एक हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम की लापरवाही का सिलसिला थमने का नम नहीं ले रहा। आलम यह है कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी स्वयं तो कहीं जा नहीं, बल्कि टीम को भेजने की भी जहमत नहीं उठा रहे। शहर में अभी भी कई जगह खुले नाले हैं जहां हर हादसे का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके अधिकारी इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहे।
गणेशपुरी में बन रहे बड़े नाले की शिकायत स्थानीय लोग लगातार 10 दिन से कर रहे हैं। एक सप्ताह में नाले में दो बार जेसीबी मशीन गिर चुकी है गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि नाला निर्माण के दौरान किसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है जबकि जहां नाला बन रहा है इस लेन में सौ से अधिक मकान है वहीं इसी लेने में एक आठवीं तक का स्कूल भी चल रहा है। बिना किसी सुरक्षा दीवार के हो रहे इस निर्माण कार्य के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वसुंधरा सेक्टर 15 से सेक्टर 19 वैशाली से साईं मंदिर तक की ग्रीन बेल्ट के किनारे 6-8 फीट का गहरा नाला है जो खुला हुआ है। रात के समय अंधेरा होने से इस मार्ग से गुज़रने वाले वाहन चालकों का जोखिम और बढ़ जाता है। सुबह-शाम इस रोड पर बड़ी संख्या में वाहन चालक गुजरते हैं। कई बार चार पहिया व दोपहिया वाहन चालक भी गिरकर घायल हुए हैं। इस संबंध में वसुंधरा निवासी संदीप गुप्ता ने अक्तूबर 2025 में पोर्टल पर शिकायत कर इस गहरे नाले के साथ दीवार बनाए जाने की मांग की थी। शिकायत के बाद नाले पर पैराफिट वॉल निर्माण के लिए करीब 68,03,350 रुपये का प्रस्ताव भी तैयार किया गया लेकिन चार माह बाद भी अब तक इस पर मुहर नहीं लगी और काम शुरू नहीं हो सका है।


क्या बोले अधिकारी- --
गणेशपुरी नाला निर्माण में ठेकेदार को सुरक्षा के पर्याप्त साधन करने के निर्देश है। यदि ऐसा नहीं हो रहा तो इसकी जांच कराई जागी, वसुंधरा नाले पर सेफ्टी वॉल बनने का काम होना है, जल्द ही इसे कराया जाएगा। एनके चौधरी,मुख्य अभियंता,नगर निगम
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed