सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man duped on pretext of senior citizen card

Ghaziabad News: सीनियर सिटीजन कार्ड का झांसा देकर वृद्ध से ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly man duped on pretext of senior citizen card
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों ने रामप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाले देव कृष्ण गर्ग (81) को सीनियर सिटीजन कार्ड दिलाने का झांसा देकर एपीके फाइल उनके मोबाइल में डाउनलोड कराई।
Trending Videos

पीड़ित का मोबाइल हैक कर उनके खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित बुजुर्ग ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि रामप्रस्थ के रहने वाले देव कृष्ण गर्ग के मुताबिक उन्हें सात मार्च को फेसबुक पर इंडसइंड बैंक का एक विज्ञापन दिखा। इसमें सीनियर सिटीजन कार्ड के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें आठ मार्च को एक फोन आया, इसमें फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया। ठग ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर एक क्रेडिट कार्ड के लिए अनुरोध आया है और इसकी पुष्टि करने के लिए उन्हें कुछ जानकारी देनी होगी। इसके बाद ठग ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी, जिसे खोलने के बाद उनके मोबाइल में मालवेयर एपीके फाइल इंस्टॉल हो गया। इसके बाद ठगी को अंजाम दिया। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed