सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants shot a history-sheeter in front of a roadside eatery located in Sikri Kala village

हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला: गोलियों से किया छलनी, पेट-गले और सीने में लगी गोली; खुद गाड़ी चला पहुंचा अस्पताल

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 03 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू अपने सगे भाई की हत्या में भी जेल जा चुका है। उस पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। राहुल वर्तमान में राजनीति में भी सक्रिय है। एक किसान संगठन का वह जिला अध्यक्ष है।

Miscreants shot a history-sheeter in front of a roadside eatery located in Sikri Kala village
हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : वीडिय ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कला स्तिथ ढाबे के सामने गुरुवार रात हमलावारों ने कार सवार हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हिस्ट्रीशीटर राहुल को पेट, गले और सीने में चार गोलियां लगी। राहुल को गंभीर अवस्था में गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

Trending Videos


मूलरूप से मोदीनगर के गांव बेगमाबाद का निवासी राहुल उर्फ कालू हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। बताया गया राहुल गुरुवार रात कार द्वारा मोदीनगर से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। सीकरी कला गांव के पास स्थित स्वागत होटल पर किसी से मिलने के लिए रुका। ढाबे पर पहले से मौजूद युवक राहुल से बात करने लगे और इसके बाद उन्होंने राहुल पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद राहुल खुद कार चलाकर निकल गया। गंभीर रूप से घायल राहुल का गाजियाबाद के लिए अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राहुल अपने सगे भाई की हत्या में भी जेल जा चुका है। उस पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए हैं। लगभग 5 महीने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र और राष्ट्रीय लोक दल के जिला उपाध्यक्ष रवि वाल्मीकि से 15 लख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में मोदीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। कुछ समय पहले ही राहुल जमानत पर बाहर आया है।

पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। राहुल वर्तमान में राजनीति में भी सक्रिय है। एक किसान संगठन का वह जिला अध्यक्ष है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अभी घटना की तैयारी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed