सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protested against illegal soil mining at the tehsil.

Ghaziabad News: अवैध मिट्टी खनन के विरोध में किसानों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against illegal soil mining at the tehsil.
विज्ञापन
मोदीनगर। भाकियू किसान सभा से जुड़े किसानाें ने मुरादनगर के रावली-सुराना मार्ग पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन के विरोध में मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। आक्रोशित किसान प्रदर्शन करने के बाद अधिकारी गलियारे में धरना देकर बैठ गए। आंदोलनकारी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

भारतीय किसान यूनियन किसान सभा से जुड़े किसान एकत्रित होकर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और हंगामा प्रदर्शन करने के बाद अधिकारी गलियारे में धरना देकर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि रावली-सुराना मार्ग पर खनन माफिया बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं। विरोध पर खनन माफिया गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन का आरोप लगाया। इसके अलावा एक लेखपाल पर जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर दस हजार रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। तहसीलदार रजत सिंह ने किसानों से वार्ता कर उन्हें समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर अनुज कुमार, अजय शर्मा, तरुण त्यागी, आकाश त्यागी, सादाब, रोहित चौधरी, मोबिन चौधरी, इसरार, मो. आरिफ और परवेज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed