फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father beaten with belts and sticks in Wave City after protesting against girl being hit by scooter

बेखौफ दबंगों का आतंक: बच्ची को स्कूटी से मारी टक्कर, विरोध किया तो पिता को बेल्ट-लाठी-डंडों से पीटा; कैफ फरार

Sat, 18 Jul 2026 07:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 07:32 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक बच्ची को स्कूटी से टक्कर मारी गई। इसका विरोध करने पर उसके पिता को बेल्ट और लाठियों से पीटा गया। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Father beaten with belts and sticks in Wave City after protesting against girl being hit by scooter
पीड़ित बच्ची के पिता को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर मारने का विरोध करने और शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़ित पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की, घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना वेव सिटी में पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार, डासना के मोहल्ला कुरैशियान काजी वाली मस्जिद के पास रहने वाले इमरान की बेटी इनाया घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान करीब साढ़े 8 बजे डासना वेव सिटी निवासी कैफ पुत्र अय्यूब अपनी स्कूटी को बेहद तेजी और लापरवाही से चलाते हुए आया और मासूम इनाया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी कैफ मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह हादसे की शिकायत लेकर आरोपी के घर जाने ही वाले थे, तभी आरोपी के परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमला करने वालों में अय्यूब, वाहिद व अबीद पुत्रगण कय्यूम और उनके कुछ अज्ञात साथियों ने इमरान के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, गाली-गलौज का जब उन्होंने विरोध किया तो इन लोगों ने इमरान पर बेल्ट, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित इमरान ने वेव सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित शिकायत दी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित इमरान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी स्कूटी चालक कैफ और मारपीट करने वाले आरोपियों अय्यूब, वाहीद, अबीद पुत्रगण कय्यूम व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed